नई दिल्ली, मई 2 -- -पश्चिमी दिल्ली के लिए 20 ट्रैक्टर पंप सेट किराए पर लेने की प्रक्रिया शुरू नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में हर साल मानसून के दौरान अंडरपास और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। भारी बारिश होते ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे यातायात ठप हो जाता है। लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

समस्या का समाधान इसी समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ट्रैक्टर पर पंप सेट किराए पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानसून के दौरान तीन माह के लिए इनको किराए पर लिया जाएगा। इस पर करीब 2.28 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

पंप की विशेषताएँ पश्चिमी दिल्ली के लिए ऐसे 20 ट्रैक्टर पंप लिए जा रहे हैं। प्रत्येक पंप की क्षमता कम से कम 200 घन मीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है, ताक...