गुड़गांव, मई 27 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-37डी में रामप्रस्था सिटी के समीप तीन बरसाती नालों को जोड़ने के लिए जंक्शन नहीं बना तो मिलेनियम सिटी में जलभराव की स्थिति बनेगी। सबसे अधिक दिक्कत सेक्टर-37सी, डी, हीरो होंडा चौक के अलावा गांव गाडौली और खांडसा में जलभराव की स्थिति बन जाएगी। यह भी पढ़ें- मिलेनियम सिटी की 51 सड़कें नए सिरे से बनेंगीजीएमडीए की कार्रवाई गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने ठेकेदार को नोटिस देकर निर्माण तेजी से करने के आदेश जारी किए हैं। जीएमडीए ने पिछले साल 21 जुलाई को करीब छह करोड़ रुपये की लागत से रामप्रस्था सिटी के समीप आठ लेन का बरसाती नाला निर्माण करने का टेंडर एक कंपनी को आवंटित किया था। इस कंपनी ने 20 जुलाई तक इस बरसाती नाले का निर्माण करना है। मौजूदा समय में करीब 60 प्रत...