भभुआ, जून 15 -- शहर में 5 करोड़ रुपयों की लागत से स्टेडियम गेट से एकता चौक व एकता चौक से कैमूर स्तंभ तक हो रहा निर्माण कार्य बुडको की परियोजना की रफ्तार धीमी, मानसून से पहले पूरा होना मुश्किल बरसात में वर्षों से जलजमाव की समस्या झेलते आ रहे हैं शहरवासी भभुआ, नगर संवाददाता।

जलजमाव की समस्या शहर की वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे मुख्य नालों का निर्माण बरसात से पहले पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) द्वारा नालों का निर्माण कराया जा रहा है। पहला नाला जगजीवन स्टेडियम गेट से एकता चौक और दूसरा एकता चौक से कैमूर स्तंभ तक निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि मानसून की दस्तक के बीच निर्माण कार्य की धीमी गति को...