हमीरपुर, अप्रैल 5 -- हमीरपुर, संवाददाता। आए दिन वाहनों की खराबी के कारण कानपुर-सागर हाईवे पर लगने वाले जाम ने शनिवार की रात भी राहगीरों और यात्रियों को परेशान किया। यमुना पुल पर ट्रक की खराबी के कारण वाहनों का लंबा जाम लग गया। इधर, रह-रहकर हो रही बारिश ने जाम में फंसे बाइक चालकों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब ट्रक हटवाकर जाम खुलवाया। एक घंटे तक लगे इस जाम में दस किमी हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। शनिवार की रात करीब 9.30 बजे कानपुर-सागर हाईवे स्थित यमुना पुल की अंतिम कोठी के पास कानपुर की ओर जा रहा ट्रक खराब हो गया। चालक के काफी प्रयास के बाद ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। जिसके चलते यमुना पुल पर कुछ ही देर में वाहनों की लाइनें लगना शुरू हो गई। रात में हो रही बारिश ने जाम में फंसे लोगों की और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.