जौनपुर, फरवरी 28 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने उसी दिन छः लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हरद्वारी गांव की संजू तिवारी ने पुलिस से शिकायत किया कि शुक्रवार को पड़ोसी जबरन निर्माण कर रहे थे। विरोध करने पर मुझे और सास सुमित्रा देवी को पीट दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अरुण कुमार तिवारी, प्रदीप तिवारी, विपिन, विवेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वही दूसरी घटना हसिया गांव की है। गांव निवासी किशन सरोज शुक्रवार को आलमगंज परीक्षा देने गया था। वापस आते समय रास्ते मे अमन कुमार गौतम अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.