जौनपुर, मई 15 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बबुरीगांव निवासी एक युवक की मुंबई में बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार और पैतृक गांव में मातम छा गया। गांव निवासी 40 वर्षीय अवनीश सिंह मुम्बई स्थित मीरा भायंदर में परिवार संग रहते थे। बुधवार को बाइक पर अपनी पत्नी को बैठाकर कहीं जा रहे थे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में अवनीश बुरी तरह से घायल हो गए उनके सिर में गहरी चोट लगी। आसपास के लोग उन्हें तत्काल हास्पिटल ले गए जहां अवनीश सिंह की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बरसठी के युवक की मुम्बई में हुई मौत, परिवार और गांव में छाया मातम जबकि हादसे में उनकी पत्नी घायल हो गईं है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। गांव में रह रही बूढ़ी मां का रो रोकर बुरा ...