बरवा में स्वास्थ्य शिविर, 131 मरीजों की हुई जांच
चतरा, सितम्बर 30 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। कुंदा प्रखंड के बरवा हाई स्कूल में मंगलवार को नव भारत जागृति केंद्र एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पेट संबंधी रोगों से पीड़ित 131 मरीजों की जांच कर उनका निरूशुल्क इलाज किया गया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में डॉ. रागिब हसन एवं डॉ. बंशीधर पांडेय ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं फार्मासिस्ट हरिशंकर यादव, लैब टेक्नीशियन डब्लू पासवान, नर्स नेहा राही, मोबाइल मेडिकल वाहन चालक सुरेंद्र यादव एवं प्रोग्राम मैनेजर शैलेश कुमार ने शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बरवा उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव रंजन भी शिविर में मौजूद रहे। प्रोग्राम मैनेजर शैलेश कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.