महाराजगंज, दिसम्बर 3 -- खुशहाल नगर, हिन्दुस्तान संवाद। घुघली थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव के दो युवकों की कर्नाटक के मंगलुरु में सोमवार को करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे। जैसे ही मौत की सूचना गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। बताया जा रहा है कि बरवा खुर्द निवासी विवेक साहनी (21 वर्ष) पुत्र चौथी और विशाल साहनी (22 वर्ष) पुत्र संतोष साहनी पिछले लगभग पांच वर्षों से कर्नाटक के मंगलुरु में पेंटिंग का कार्य कर रहे थे। कुछ दिनों पहले ही दोनों युवक घर से वापस अपने काम पर लौटे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद सहयोगियों ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.