बरवाडीह- मण्डल सड़क निर्माण शुरू करने की मांग
लातेहार, जून 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह - मण्डल सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग मुखिया और ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों और विधायक से की है। अब तक सड़क निर्माण शुरू नही होने से ग्रामीणों में निराशा का भाव देखा जा रहा है। सड़क निर्माण आरम्भ होने का ग्रामीण बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुखिया आशीष सिंह,पपु आदि ग्रामीणों ने बताया कि 13 मई को ही विधायक रामचन्द्र सिंह के द्वारा इस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क का निर्माण होना है, लेकिन अब तक न जाने क्यो सड़क निर्माण शुरू करने में देरी की जा रही है। बरवाडीह से मण्डल तक सड़क इतनी जर्जर है कि वाहनों को तो छोड़ दे,लोगो को पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.