लातेहार, जनवरी 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह - मण्डल सड़क के काफी खराब रहने के कारण सैलानियों को मंडल डैम परियोजना और ततहा गरम झरना में पिकनिक मनाने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी । नव वर्ष पर कई लोग डैम परियोजना नदी मे पिकनिक मनाने गए। उन्हें जाने - आने में जर्जर सड़क से काफी परेशानी झेलनी हुई। बता दे कि लगभग तीन महीने पहले करोड़ो रूपये से इस सड़क निर्माण के लिए टेंडर हो गया है, लेकिन अब तक किसी ठीकेदार को टेंडर आवंटित नही हो पाया है। लोगो का कहना है कि यदि टेंडर होने के साथ ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर आवंटित हो जाता तो कम से कम सड़क पर बने गड्ढों को भरने का कार्य हो जाता। तब नव वर्ष पर मण्डल डैम में पिकनिक मनाने जाने - आने वाले सैलानियों को उतनी दिक्कत का सामना नही करना पड़ता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.