लातेहार, जून 23 -- बरवाडीह ,प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 के निकट रेलवे लाइन किनारे खम्भा संख्या 258/ 2 के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डालटनगंज ले गई है। उक्त शव का शिनाख्त अब तक नही हो पाया है। वह भिखारी जैसा दिख रहा है। उसके सिर में गम्भीर चोट के निशान है। उसकी मौत कैसे हुई , यह स्पष्ट नही हो सका है। यह भी पढ़ें- सलगाझुड़ी में ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...