लातेहार, अप्रैल 3 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह सीओ लवकेश कुमार सिंह ने अवैध ईंट-भट्ठा संचालकों से संबंधित कागजातों की मांग की है। उन्होंने ईंट-भट्ठा संचालकों को 10 अप्रैल को संबंधित कागजातों के साथ अंचल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उनमें चिमनी और बंगला ईंट-भट्ठा संचालक शामिल हैं। बता दें कि अवैध ढंग से संचालित कई ईंट-भट्ठा संचालकों को अंचल कार्यालय से नोटिस दिया गया था और जांच के लिए कागजातों के साथ उपस्थित होने के लिए निर्देश दिया गया था, लेकिन पूर्व की निर्धारित तिथि को ईंट-भट्ठा संचालक कागजात के साथ अंचल कार्यालय में नहीं आये थे। सीओ लवकेश सिंह ने बताया कि 10 अप्रैल को अवैध ईंट-भट्ठा संचालकों को कार्यालय में कागजात के साथ बुलाया गया है। ईंट-भट्ठा संचालित संबंधित कागजातों की जांच की जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.