लातेहार, फरवरी 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था काफी खराब है। शनिवार को 108 एम्बुलेंस रेफर रोगी राजू राम को नही मिल पाया। इससे रोगी को काफी देर तक दूसरा एम्बुलेंस के इंतजार में रहना पड़ा। रोगी के चाचा विजय राम ने बताया कि उसके भतीजा राजू का ब्रेन हेम्ब्रेज हुआ था। उसे तुरंत बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। 108 एम्बुलेंस गड़बड़ी बता कर नही दिया गया। केंद्र के एम्बुलेंस में तेल भरवाने के लिए तय राशि की मांग की गई, उसके पास गरीबी के कारण पैसे नही थे। जिला में भी इसके लिए फोन किया गया। तब जिप सदस्य संतोषी कुमारी ने एम्बुलेंस में अपने पैसे से तेल भरवाई। इसके बाद रोगी को डालटनगंज ले जाना सम्भव हुआ। इ...