लातेहार, फरवरी 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के आदर्शनगर श्मशान घाट नदी पुल पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पुल से गुजरने से वाहनों और लोगो को इसका हमेशा भय बना रहता है। नदी पुल के एक तरफ बरसात में गार्डवॉल बह गया है। जैसे तैसे मिट्टी की भरावट किया गया था। वाहनों के गुजरने पर संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। वहीं पुल पर रेलिंग नही है। खासकर बच्चों और पशुओं को नदी में गिरने की हमेशा संभावना बनी रहती है, लेकिन इस तरफ विभागीय अधिकारियों का ध्यान नही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.