लातेहार, मार्च 27 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के रेल कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एसोसिएशन के नेता ओपी सिंह कर रहे थे। एलारसा के देशव्यापी आंदोलन के समर्थन में यह प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने सम्बंधित अन्य मांगों को पूरा करने में विलम्ब किया जा रहा है।जिसे बर्दास्त नही किया जाएगा। जब तक उनकी वास्तविक मांगो को पूरा नही किया जाता है,रेल कर्मियों का आंदोलन रुकने वाला नही है। वक्ताओं ने कहा कि अपने हक - अधिकार को लेकर ही रहेंगे। आंदोलन को और तेज करने के लिए रेलकर्मियो को हमेशा तैयार रहने की जरूरत है। कहा कि मांगो के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...