लातेहार, मार्च 12 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे कॉलोनी की सड़कें काफी जर्जर हो गई है। रेलकर्मियो को उन जर्जर सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है, लेकिन उन जर्जर सड़क का निर्माण नही कराया जा रहा है। कई रेल कर्मियों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि कॉलोनी के अंदर कई सड़के हैं जिसका निर्माण वर्षो से नही कराया गया है। ड्यूटी आने जाने में उन्हें काफी कठिनाई होती है। जर्जर सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि कई जगह की सड़क उखड़ गई है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी की सिर्फ मुख्य सड़क का निर्माण हमेशा कराया जाता है। धनबाद के कोई रेल अधिकारी कॉलोनी की दशा का निरीक्षण करने नही आते हैं। निरीक्षण करने पर जर्जर सड़क की पोल खुल जाएगी। लगता है कि रेलवे कॉलोनी के अंदर की सड़कों के निर्माण की तरफ से ध्यान हटा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...