लातेहार, मार्च 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे कॉलोनी में नाली जर्जर अवस्था मे है। नाली की मरम्मत वर्षो से नही हो पाया है। जिससे नाली से रेलवे क्वॉर्टरों का पानी ठीक ढंग से नही बह पाता है। नाली में कई जगह गंदा पानी के जमा होने से दुर्गंध भी आ रही है। इससे रेलकर्मी काफी परेशान हैं। कई रेलकर्मियों ने बताया कि रेलवे कॉलोनी की नालियों की नियमित रूप से साफ -सफाई नही की जाती है। कर्मियों की कमी का रोना रोया जाता है। कॉलोनी की मुख्य सड़क किनारे नाली की ही सिर्फ सफाई कराई जाती है। रेलकर्मियों का कहना है कि प्राइवेट स्तर पर कर्मियो को रख कर नालियों की सफाई हो सकती थी, लेकिन इस तरफ ध्यान नही दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.