लातेहार, दिसम्बर 5 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में 66 जविप्र के डीलरों को राशन वितरण के लिए नया ई पॉश मशीन का वितरण किया जाएगा। सरकार के द्वारा ई पॉश मशीन की आपूर्ति कर दी गई है। दस दिसम्बर को ई पॉश मशीन डीलरों के बीच वितरण होने की उम्मीद है। कई डीलरों ने बताया कि फोर जी की रही ई पॉश मशीन से कार्डधारियो को राशन वितरण में काफी सहूलियत होगी। ई पॉश मशीन में कार्डधारियो को अंगूठा लगाने पर तुरंत राशन की पर्ची निकल जायेगी। इसमे देर नही लगेगी। बता दे कि वर्ष 2016 में टू जी ई पॉश मशीन डीलरों को मिली थी। उसकी बैटरी खराब हो जाने से राशन वितरण में काफी दिक्कत डीलरों को होती है। विभागीय अधिकारियो को कई बार इससे अवगत कराया जाता रहा है। ई पॉश की नई मशीन मिलने से सारी परेशानी दूर हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.