बरवाडीह में 35 जलमीनार खराब, ग्रामीण परेशान
लातेहार, जून 4 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मोरवाईकला पंचायत में जल जीवन मिशन के सरकारी लापरवाही के कारण लगभग 35 सोलर जलमीनार खराब है । जल जीवन मिशन का लाभ ग्रामीणों को नही मिल पा रहा है। करीब 200 घरों में पानी आपूर्ति भी बन्द है। ग्रामीण इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। मोरवाई पंचायत के मुखिया आशीष कुमार सिंह ने बताया कि कई महीने से उक्त जलमीनार खराब होकर पड़ी हुई है। मोटर आदि खराबी से बेकार पड़ी जलमीनार ग्रामीणों को मुंह चिढ़ा रही है। खराब इन जलमीनार को कोई सुध नही ले रहा है। जिस कारण उसका रिपेयर नही हो पा रहा है। कहा जाता है कि ठीकेदार को राशि बकाया चल रहा है, जिस कारण जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति योजना की देखरेख नही हो पा रही है। विभागीय अधिकारियों से कई बार जलमीनार को ठीक करने की मांग की गई, लेकिन कोई फायदा नही हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.