बरवाडीह में 22 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त
लातेहार, जून 14 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह वन विभाग की टीम ने रविवार को सुबह पुटुवागढ़ में छापामारी कर 22 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता को जब्त किया है। मामले में किसी माफिया की गिरफ्तारी की सूचना नही है। जब्त अवैध बीड़ी पत्ता को बरवाडीह वन बीट कार्यालय में ले आया गया है। फॉरेस्टर रजनीश कुमार ने बताया कि पुटुवागढ़ में माफिया के द्वारा अवैध बीड़ी पत्ता तोड़वाने के बाद रखा गया था। माफिया बोरा में भर कर अवैध बीड़ी पत्ता को ले जाने के फिराक में थे। उक्त बीड़ी पत्ता को पलामू जिला के हूंटार की तरफ ले जाना था। इस बारे में जैसे ही गुप्त सूचना मिली , बिना देर किए वहां छापामारी कर उक्त अवैध बीड़ी पत्ता को जब्त करने की कार्रवाई की गई। मामले में अब तक केस दर्ज नही किया गया है। उन्होने बताया कि जब्त अवैध बीड़ी पत्ता के बारे में पूछताछ की गई है।किस माफिया का यह अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.