लातेहार, फरवरी 26 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत करीब 140 स्वास्थ्य सहिया को करीब छह महीने से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नही हो पाया है। राशि भुगतान के अभाव में स्वास्थ्य सहिया को कार्य करने में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं घर चलाना भी उनके लिए मुश्किल हो गया है। कई स्वास्थ्य सहिया ने इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए बताया कि सभी स्वास्थ्य सहिया नियमित रूप से टीकाकरण,मातृ शिशु दर कम करने , गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने के लिए केंद्र में ले जाने सहित सभी निर्धारित कार्य कर रही हैं। पूर्व में प्रोत्साहन राशि भुगतान की स्थिति ठीक ठाक थी, लेकिन सितंबर 2025 से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नही किया जा रहा है। जबकि कार्य करने से सम्बंधित जरूरी रिपोर्ट विभाग में जमा की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सहिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.