लातेहार, अप्रैल 12 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह स्थित स्टार सिटी मॉल में रविवार को स्वर्णकार संघ के मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद सोनी ने की। जबकि संचालन पलामू जिला स्वर्णकार संघ अध्यक्ष धनन्जय प्रसाद सोनी ने किया। समारोह में कार्यक्रम के पहले अनिल सोनी और शंकर सोनी ने मुख्य अतिथि गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी और लातेहार अध्यक्ष उमेश सोनी को बुके देकर सम्मानित किया। उक्त अतिथियों के अलावे विशिष्ट अतिथि पलामू जिला अध्यक्ष धनन्जय सोनी ने स्वर्णकार समाज की एकता पर बल दिया और कहा कि स्वर्णकार संघ को बहुत ऊंचाईयों तक ले जाना है। संघ का विकास ही समाज के लिए सर्वोपरि है। स्वर्णकार संघ की मजबूती के बदौलत ही आज सभी काम आसान हो रहे हैं। इसी तरह मजबूती बनाये रखने की जरूरत है। स्वर्णकार संघ को...