लातेहार, दिसम्बर 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में रविवार को कनकनी और शीतलहर से दिनभर लोग कांपते रहे। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था। सुबह करीब 9:30 बजे धूप निकली, लेकिन ठंड हवा चलने से धूप का कोई असर नहीं पड़ रहा था। गरम कपड़े पहनने के बाद भी लोग ठंड से काफी परेशान रहे। सबसे ज्यादा उन गरीब असहाय वृद्धों को ठंड में जीना मुहाल हो गया है, जिनके पास पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं है। उन्हें रात-दिन के ठंड का सितम झेलना पड़ रहा है। पंचायतों में सरकारी कंबल का वितरण गरीब असहायों के बीच तो हो रहा है, लेकिन गरीब असहाय वृद्धों की ज्यादा संख्या रहने के कारण ज्यादातर गरीबों को कंबल नसीब नहीं हो पा रहा है। ठंड से ठिठुरने को वे विवश हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.