लातेहार, अप्रैल 14 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के हूँटार फीडर के गांवों में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे ग्रामीणों को इस गर्मी में काफी परेशानी शुरू हो गई है। काफी देरी बिजली काटने के बाद नाम मात्र कुछ देर के लिए बिजली दी जा रही है। इधर चार - पांच दिनों से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से लेकर रात तक काट काट कर बिजली दी जा रही है। दिनभर में पांच - छह घण्टा बिजली गुल रह रही है। जबकि बरवाडीह शहर में बिजली नही काटी जा रही है। विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने बताया कि ग्रिड में मेंटनेन्स के कार्य हो रहे हैं। इसलिए कम पावर मिल रही है। तीन दिनों के बाद पावर की स्थिति ठीक हो जाएगी। ज्यादा लोड रहने के कारण हूंटार फीडर के गांवों में लोड शेडिंग कर बिजली आपूर्ति की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.