लातेहार, मार्च 5 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह में होली के रंग - अबीर - गुलाल से लोग सराबोर हो गए। लोगो ने जमकर रंग - अबीर खेला। एक- दूसरे को रंग और अबीर लगाकर भाईचारे के साथ इस त्योहार को मनाया। सुबह से ही लोग टोली बनाकर रंग खेलते दिखे गए। जो अपराह्न करीब तीन बजे तक चलता रहा। शाम के समय अबीर - गुलाल खूब उड़े। कई लोगो ने अपने बड़ो को अबीर लगाकर पैर छुए और आशीर्वाद लिए। वहीं कई लोग भी एक दूसरे से गीले शिकवे को भुलाकर गले मिले। रात तक एक दूसरे के घरों में जाकर लोग अबीर- गुलाल लगाते हुए होली की बधाई देते रहे। होली पर जगह -जगह लोग अबीर - गुलाल उड़ाते हुए डीजे के गीत की धून पर जमकर थिरकते भी नजर आए। होली को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस चारो तरफ मुस्तैद थी और पुलिस बल लगातार गश्ती करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.