लातेहार, मार्च 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के पूराणा ब्लॉक परिसर में संयुक्त ग्रामसभा मंच की ओर से शनिवार को नीलाम्बर- पीतांबर की शहादत दिवस मनाई गई। जिप सदस्य कन्हाई सिंह के नेतृत्व में पूराणा ब्लॉक परिसर से संकल्प मार्च निकाला गया। जो बस स्टैंड, बाजार आदि सड़को से गुजरते हुए वापस ब्लॉक परिसर में पहुंची। संकल्प मार्च में काफी संख्या में महिला- पुरुष ग्रामीण शामिल थे। जिप सदस्य सहित अन्य लोगो ने नीलाम्बर - पीतांबर की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए इस महा पुरुष को नमन किया । शहादत सभा मे जिप सदस्य कन्हाई सिंह और समाजसेवी श्यामली शर्मा ने कहा कि नीलाम्बर - पीतांबर जो देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है, उन्हें कभी भुलाया नही जा सकता है। देशवासी उन्हें सदैव याद करते रहेंगे। इन दोनों महापुरुष ने अपने पराक्रम से देश के दुश्मनों के दांत खट्टे कर...