लातेहार, अप्रैल 29 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर डालटनगंज के रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रग्येश निगम के द्वारा बुधवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान टीटीई, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौजूद थे। विभिन्न यात्री ट्रेनों ,महिला बोगी और दिव्यांग बोगी में चेकिंग की गई। इस दौरान 26 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। दंडाधिकारी द्वारा बरवाडीह रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर ही कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया । कोर्ट कैम्प में पकड़े गए सभी यात्रियों को पेश किया गया। पकड़े गए सभी यात्रियों को मजिस्ट्रेट ने कैम्प कोर्ट में फाइन सुनाया । फाइन जमा करने के बाद निस्तारण करते हुए सभी यात्रियों को मुक्त कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.