लातेहार, फरवरी 15 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में महाशिवरात्रि पर पहाड़ी शिव मंदिर, बाजार पंचमुखी शिव मंदिरों के अलावे अन्य मंदिरों से शिव बारात निकाली गई। बारात में शामिल श्रद्धालु बाजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरकते दिखे। भगवान शंकर के जयकारे से पूरा बरवाडीह भक्तिमय हो गया। बारात शहर का भ्रमण करने बाद वापस शिव मंदिर में पहुंची । रात्रि में पूरे विधि विधान के साथ भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह का रस्म अदा की गई। मौके पर महिला श्रद्धालुओ ने शादी के गीत भी गाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.