लातेहार, मई 19 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह भाजपा मंडल कमेटी ने हेमंत सरकार के खिलाफ बुधवार को बरवाडीह प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह तथा कार्यक्रम प्रभारी कौशल किशोर प्रसाद उपस्थित रहेंगे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने किसानों से किए कई महत्वपूर्ण वादों को पूरा नहीं की है। किसानों को एमएसपी पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ देने, 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने तथा ओलावृष्टि से फसलों की क्षति पर मुआवजा देने जैसे वादे अब तक अधूरे हैं। यह भी पढ़ें- वादे खिलाफी और जनसमस्याओं के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के समीप भाजपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, ...