लातेहार, अप्रैल 30 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में भाजपा नेताओं ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पारित नहीं होने और विपक्ष के विरोध करने के खिलाफ बुधवार की देर शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन भी किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीम राव आंबेडकर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचे और पुतला दहन करते हुए विरोध जताया। महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपाली देवी, मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक देश की माताओं-बहनों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के पास न होने के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बंटी ठाकुर, उप ...