लातेहार, मार्च 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में गर्मी के दस्तक देते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो गई है।बिजली काटने का सिलसिला आरम्भ हो गया है। बुधवार को कई बार बिजली काटी गई। बिजली काटने से लोगो को परेशानी हुई । कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गर्मी को देखते हुए विद्युत विभाग को पर्याप्त मात्रा में बिजली सप्लाई करने का इंतजाम करना चाहिए , नही तो भीषण गर्मी में लोगो का जीना मुहाल हो जाएगा। क्यो कि हर वर्ष गर्मी में बिजली रानी अपने नखरे से लोगो को परेशान करती रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...