बरवाडीह में बालू के चालान की नहीं हो रही जांच
लातेहार, मई 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के नदी घाटों से ट्रैक्टरों से उठाव कर लाये जा रहे बालू के चालान रसीद की जांच नही की जा रही है। जांच से बिना चालान रसीद के बालू उठाव का मामला भी सामने आ सकता है। सूत्रों के अनुसार खुरा के बिचला बधार कोयल नदी और करकटिया कोयल नदी घाट से लुक छिप कर कुछ कारोबारी बालू का उठाव बिना चालान रसीद के कर रहे हैं। लगभग 20 से 25 ट्रैक्टर रोज बालू बिना चालान रसीद के उठाव होने की सूचना मिल रही है। यह भी बताया जा रहा है कुछ कारोबारी हैं जो एक चालान रसीद से कई ट्रैक्टर बालू का उठाव कर बेचते हैं। खुरा पंचायत के मुखिया जितेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ कारोबारी हैं, जो बिना चालान रसीद के लुक छिप कर नदी से बालू उठाव करते हैं। वैसे कारोबारी पर नजर रखी जा रही है। इसपर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी। इधर सीओ लवकेश सिंह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.