लातेहार, फरवरी 17 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह मुख्य सड़क पर नदी पुल के निकट सोमवार को बाइक सवार ने छात्रा को टक्कर मार दी। इस घटना में उक्त छात्रा सहित मैट्रिक के चार परीक्षार्थी घायल हो गए। घायलों में विकास कुमार,बजरंगी कुमार,मनोज कुमार और छात्रा नेहा कुमारी शामिल हैं। घायलों को प्राइवेट स्तर पर इलाज कराया गया। बताया जाता है कि उक्त छात्रा पैदल मैट्रिक की परीक्षा देने बरवाडीह परीक्षा केंद्र पर जा रही थी। वहीं तीन परीक्षार्थी युवक भी एक बाइक पर सवार होकर मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बाइक सवार ने उक्त छात्रा में धक्का मार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...