लातेहार, मार्च 20 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चरमडीहा निवासी करीब 75 वर्षीय पूर्व रेल कर्मी महाबीर राम चन्द्रवंशी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन से चमरडीहा में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार उनकी तवियत ठीक नही चल रही थी। शुक्रवार को सुबह अचानक उनकी तवियत बिगड़ गई। बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए उन्हें ले जाया गया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। सामाजिक रहे महाबीर राम के सदा के लिए खो देने से चमरडीहा वासी काफी मर्माहत हो गए हैं। निधन की सूचना पाकर कई लोग उनके घर गए । शोक संवेदना प्रकट करते हुए संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.