लातेहार, अप्रैल 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में स्कूल रूआर 2026 नामांकन अभियान को लेकर राजकीय कृत प्लस टू हाई स्कूल में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर बीडीओ का पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के सभी अनामांकित बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। नामांकन अभियान 30 अप्रैल 2026 तक प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में चलाया जाना है। कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे घ...