बरवाडीह में नल जल योजना फेल,चापानल से बुझ रहा प्यास
लातेहार, मार्च 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में गर्मी दस्तक दे चुकी है। ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझना शुरू कर दिए हैं। क्योंकि पेयजलापूर्ति योजना की स्थिति काफी खराब है। पेयजलापूर्ति योजना दम तोड़ रही है। वहीं ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए जो वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना निर्माण शुरू हुई, वह भी सरकार की उदासीन रवैये के कारण महीनों से अधूरी पड़ी हुई है। ग्रामीणों को चापानल से अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है, अधिकांश गांवों में कई चापानल खराब होकर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। उसका रिपेयर कराने में विभागीय स्तर पर देरी की जा रही है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मोरवाई कला में जल जीवन मिशन से ग्रामीणों के घरों में पाइप लाइन से पेयजल उपलब्ध कराया गया था,लेकिन 25 से अधिक सोलर जलमीनार खराब है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.