लातेहार, अप्रैल 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह थाना अंतर्गत लेदगाई में धड़धड़ी नदी से पुलिस ने शुक्रवार की शाम 24 वर्षीय प्रदीप भुइयां का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। उसकी मौत कैसे हुई, पुलिस जांच शुरू कर दी है। मृतक केड का रहने वाला था। बताया जाता है कि प्रदीप भुइयां पत्नी और दो बच्चों के साथ करीब एक सप्ताह पहले साढ़ू के घर लेदगाई आया था। यहां रहकर मजदूरी करता था और बच्चों का भरण पोषण करता था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित नदी की तरफ उसे जाने की बात कही जा रही है। उसे मिर्गी रोग भी था। इधर, थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाया गया है। आशंका है कि नदी में नहाने के दौरान मिर्गी रोग का दौरा शायद उसे पड़ गया होगा। जिससे उसे नदी में डूबने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.