लातेहार, अगस्त 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में काफी धीमी गति से वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण होने से ग्रामीण मायूस दिख रहे हैं। जिस गति से जलापूर्ति योजना का निर्माण हो रहा है,अभी इसमें और देर होने की संभावना जताई जा रही है। कई ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन साल पहले मंगरा में वृहद जलापूर्ति योजना निर्माण की शुरुआत हुई थी। वहां से पाइप लाइन से लगभग 27 गांव में पेयजलापूर्ति की जानी थी। कई जगह टंकी का भी निर्माण करना है। पिछले साल ही इस जलापूर्ति योजना का निर्माण पूरा कर लेना था,लेकिन इस वर्ष भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीण पेयजलापूर्ति होने का इंतजार कर रहे हैं। बीच - बीच में कई बार काम भी बंद होता रहा है। हालांकि अभी फिर काम शुरू किया गया है। इस जलापूर्ति निर्माण में जल्दबाजी नहीं दिखाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल ...