लातेहार, फरवरी 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में बुधवार को ऑल इंडिया गार्ड्स कौंसिल की ओर से सेवानिवृत दो रेलवे गार्ड की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का संचालन मंडल अध्यक्ष आलोक भारती ने किया। समारोह में सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड अशोक कुमार और वशिष्ठ नारायण शर्मा को भावभीनी विदाई दी गई। कई रेलवे गार्ड ने उन्हें उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कई गार्ड ने उनकी विदाई पर गीत भी गाये और थिरककर खुशी का इजहार किया। इससे पहले कई रेलवे गार्ड ने उन दोनों सेवानिवृत्त गार्ड को बैंड बाजे के साथ रेलवे क्लब समारोह स्थल पर लाया और कौंसिल का झंडा फहरा कर विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में कोषाध्यक्ष धंजू कुमार, मंडल सहायक सचिव प्रवीण कुमार,उपेंद्र कुमार, कृपाल प्रसाद, डीके मिश्रा,सीबी सिंह,...