लातेहार, मई 7 -- बरवाडीह/महुआडांड़, प्रतिनिधि। बरवाडीह में पांच मेगावाट की जगह सिर्फ दो मेगावाट बिजली मिल रही है। लोड शेडिंग कर बरवाडीह में बिजली आपूर्ति की जा रही है। काफी दिनों से कम पावर मिल रहा है, लेकिन पावर में सुधार नही की जा रही है। पपु, बबलू, ज्ञान कुमार आदि लोगो का कहना है कि गर्मी में हर वर्ष बिजली संकट शुरू हो जाती है,लेकिन उपभोक्ताओ के लिए पर्याप्त बिजली की व्यवस्था सरकार के द्वारा नही की जा सकी है। इससे स्पष्ट होता है कि उपभोक्ताओं को ठीक ढंग से बिजली मुहैया कराने में सरकार सफल नही हो पा रही है। एक - एक दो - दो घण्टे लोड शेडिंग कर बिजली दी जाती है। इस भीषण गर्मी में लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- पांच की जगह दो मेगावाट बिजली की आपूर्तिबिजली अधिकारी की पुष्टि इधर विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने भी कम प...