बरवाडीह में तीन घरों से पांच लाख की चोरी
लातेहार, जून 16 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव में अवधेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल और टिंकू अग्रवाल के घर से चोरों ने रविवार की रात नकदी और जेवरात सहित लगभग पांच लाख रुपये की संपति की चोरी कर ली। एक ही जगह रह रहे इन तीनों भाईयों के घरों में चोरों ने जब चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे, परंतु इसकी तनिक भी भनक घर के लोगो को नहीं लगी। सोमवार को घटना की सूचना पाकर एसडीपीओ बिरेन्द्र कुमार राम और थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और चोरी की घटना की जांच करते हुए पीड़ित लोगो से घटना के बारे में जानकारी ली। विनय अग्रवाल ने बताया कि पीछे के दरवाजे में छेद कर लगी छिटकिनी को चोरों ने खोल दिया और घर मे प्रवेश कर गए। घर के सारे सदस्य सोए हुए थे। उनके कमरे के दरवाजा को खोल कर चोर अंदर घुसे और अलमीराह में रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.