लातेहार, मार्च 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह क्रय केंद्र में सरकारी अव्यवस्था के कारण करीब ढाई महीने से किसानो से धान खरीदी बन्द है। किसान लैम्पस क्रय केंद्र में धान बेचने के लिए काफी परेशान हैं। अभी भी सैकड़ो क्विंटल धान किसान अपने घरों में रखे हुए हैं। वहीं अभी गोदाम में करीब दो हजार क्विंटल धान पड़ा हुआ है। उसे भेजवाने में देरी की जा रही है। लैम्पस समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि करीब 300 किसानों का धान खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ है, लेकिन अचानक जनवरी 2026 में धान खरीदी बन्द हो गई। जिस कारण सिर्फ 98 किसानों से ही लगभग सात हजार क्विंटल धान की खरीदी हो पाई है। 202 किसानों से अभी भी धान खरीदना बाकी है। उन्होने बताया कि पूर्व में कुछ विभागीय मामला होने के कारण धान खरीदी बन्द हो गई थी, लेकिन तीन - चार दिन में किसानों से धान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.