लातेहार, जून 29 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह में सोमवार को कई घण्टे तक बिजली गुल रही। इससे लोग गर्मी से काफी परेशान रहे। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था नही सुधर रही है। लोगो का कहना है कि इस दिन लोड शेडिंग कर जैसे- तैसे बिजली आपूर्ति की गई। इसी बीच ग्रिड से भी घंटों बिजली बंद कर दी गई। लगभग रोज फ़ॉल्ट और पावर की कमी लोगो को झेलना पड़ रहा है। कब तक बिजली आपूर्ति सुधरेगी, यह लोगो के लिए भी बड़ा सवाल बन गया है। इधर विद्युत सहायक अभियंता अमित कुमार ने कहा कि बिजली आपूर्ति की व्यवस्था ठीक करने की कोशिश चल रही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News कटिहार: बारसोई में भीषण गर्मी में बिजली की स्थिति बदहाल उपभोक्ता परेशान यह भी पढ़ें- पांच दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे मिर्जाचौकी के दर्जनों गांव यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली के लिए त्राहिमाम, लोग परेशान...