बरवाडीह में गैस की कालाबाजारी का आरोप
लातेहार, अप्रैल 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में गैस की कालाबाजारी होने की चर्चा नही थम रही है। खबर है कि गैस के लिए उपभोक्ता काफी परेशान हैं वहीं कुछ लोगो को ब्लैक में आसानी से गैस ऊंचे दाम में मिल जा रहा है। सूचना मिली है कि एक ऑटो से अपराह्न करीब ढाई बजे चार गैस युक्त सिलेंडर बाजार में लाया गया और उसे एक किराना दुकान में दिया गया। ऑटो पर सिर्फ चालक था। गैस देने के बाद तुरंत चालक ऑटो लेकर बस स्टैंड की ओर चला गया। सवाल उठता है कि उक्त गैस कहाँ से आ रहा है। लोगो का कहना है कि जांच होने पर सब पता चल जाएगा कि कहां से गैस आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.