लातेहार, अप्रैल 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल ने बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दिया है। विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण के लिए रेलवे की 9.686 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने को सक्षम अधिकारी की मंजूरी भी मिल गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के शीघ्र संचालन के लिए प्रारंभिक तौर पर रेलवे के मौजूदा स्कूल भवन में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। विद्यालय संचालन को लेकर सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखा गया है। अग्नि सुरक्षा सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। रेलवे कर्मचारियों के कल्याण को देखते हुए इस पहल को केंद्रीय स्टाफ लाभ निधि (सीएसबीएफ) के तहत समर्थन दिया जा रहा है। धनबाद मंडल के अनुसार पूर्व मध्य रेल मुख्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.