लातेहार, मार्च 12 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में खुलेआम कई अवैध चिमनी और बंगला ईंट भट्ठा चल रहे हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई नही की जा रही है। जिससे कई तरह की चर्चाएं भी हो रही है। बताया जाता है कि करीब तीन महीने से मुर्गीडीह, घोडाकरम,लुहुर , पैरा सहित कई जगहों पर अवैध ढंग से ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं। अवैध ढंग से मिट्टी का उत्खनन कर अवैध ईंटो को बनाया जा रहा है। बिना कोई आवश्यक कागजात के लाखों ईंटो का निर्माण कर उसे भट्ठों में पकाया जा रहा है और बिना चालान रसीद के अवैध ढंग से लाखो ईंटो को बेचा भी जा रहा है। ट्रेक्टरों से रोज दिन के उजाले में उक्त अवैध ईंटो की बिक्री होते देखा जाता है। इसकी देखरेख और कार्रवाई करने के लिए विभागीय अधिकारी भी हैं, लेकिन इसपर रोक लगाने की ठोस पहल नही की जा रही है। इससे अवैध ईंट भट्ठा कारोबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.