लातेहार, मई 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में खुलेआम अवैध ईंटो की बिक्री हो रही है। प्रतिदिन ईंट भट्ठों से ट्रैक्टरों से अवैध ईंटो को ले जाकर बेचते देखा जाता है। विभागीय अधिकारियों की भी उन अवैध ईंटो पर नजर पड़ती है, लेकिन कार्रवाई के मामले में आंख मूंद लिए जा रहे हैं। लोगो का कहना है कि बरवाडीह में किसी ईंट भट्ठा सुलगाने के लिए कोई जरूरी कागजात नही है। सब अवैध ढंग से ईंट भट्ठे चल रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर करीब दो महीने पहले नोटिस ईंट भट्ठा संचालको को दिया गया था, लेकिन कार्रवाई क्या हुई, कुछ पता नही चल पा रहा है। डीएमओ मो0 नदीम सफी से ईंट भट्ठों के लाइसेंस के बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होने बाद में बताने की बात कहकर मोबाइल काट दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...