लातेहार, जनवरी 31 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में कोहरे का कहर एक बार फिर शुरू हो गया है। कोहरे से ठंड भी बैक हो गई है। ठंड फिर लोगों सताने लगी है। बता दें कि गुरुवार से ही कोहरे का प्रकोप शुरू हो गया है। इस दिन तो धूप ही नहीं निकली। वहीं शुक्रवार को भी दिन के करीब दस बजे तक कोहरे से बरवाडीह ढंका रहा । दस बजे के बाद सूर्य देव निकले तब लोगों को ठंड से राहत मिली, बावजूद लोग दिनभर गर्म कपड़े पहने दिखे। मौसम ठीक था तो ठंड कम हो गई थी। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को ठंड महसूस होने लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.