लातेहार, अगस्त 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि सैकड़ों किसानों को नहीं आ रही है। किसान काफी परेशान हैं। राशि के अभाव में उन किसानों को खेती करने में ज्यादा दिक्कत हो रही है जिनकी आर्थिक स्थिति उतनी ठीक नही है। किस कारण उन किसानों को राशि नही आ रही है,किसानों को इसकी जानकारी भी नही हो पा रही है। अंचल कार्यालय सूत्रों के अनुसार शुरू में लगभग नौ हजार किसानों को सम्मान निधि के सालाना छह हजार रुपये मिल रहे थे। करीब तीन साल तक उन सभी किसानों को खेती करने के लिए राशि मिलती रही। इसके बाद घटा कर लगभग साढ़े चार हजार किसानों को राशि दी जाने लगी। पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो0 नसीम अंसारी ने कहा कि अब उनमें से सैकड़ों किसानों को सम्मान निधि की राशि मिलना बंद हो गया है। वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.