लातेहार, अप्रैल 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को कांग्रेस की ओर से पार्टी के बूथ लेबल एजेंट को एसएआर को लेकर जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण दिया। पार्टी की ओर से प्रशिक्षक के रूप में रविंद्र राम और विश्वनाथ पासवान नियुक्त थे। जो स्टेट से प्रशिक्षण लेकर आए थे। उन्होंने बूथ लेबल एजेंट को इस बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एसएआर के तहत जिन मतदाताओं का नाम सूची से कट रहा है, उसका वास्तविक कारण उन्हें बीएलओ से जानना है। निर्धारित जरूरी कागजातों को उपलब्ध कराने के लिए मतदाताओं को जानकारी देनी है। वहीं उनका नाम जोड़वाने के लिए सक्रिय भी रहना है। मतदाताओं को परेशानी नहीं हो, इसलिए जागरूक भी करना है। बीएलओ से यह भी जानकारी लेनी है कि किस वजह से मतदाताओं का नाम सूची से कट रहा है। प्रशिक्षण शिविर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.